जिसको जितना प्यार दोगे ,
उतनी ही ठोकर खाओगे ,
अगर किसी से वफ़ा करोगे ,
जीवन भर रोते रह जाओगे ,
आखें अपनी लाल करो,
या मजनू सी हालत कर लो ,
उतने ही बेवकूफ़ समझे जाओगे जितना ख़ून बहाओगे,
दुनिया से टकरा जाओ या घरवालो से भीड़ लो,
जिस के लिए लड़ने जाओगे उस से ही मात खाओगे ,
मैने तो इतना समझा है चलो तुम भी अब सुन लो,
अगर किसी से प्यार करोगे तो बस धोखा ही पाओगे ....
No comments:
Post a Comment