मैं अहम हूँ,
कभी हक़ीकत कभी वहम हूँ
किसी काया मे प्राण,
किसी अंतरिक्ष मे ग्यान,
कभी साधारण कभी गहन हूँ,
मैं अहम हूँ .
कभी स्पंदन जीवन सा ...
कभी रहस्य घनघोर बड़ा,
पहचान हूँ,स्वाभिमान हूँ,
कभी स्वार्थ कभी अभिमान हूँ,
मैं अहम हूँ
एक पहेली गूढ़ , एक वहम हूँ !!!
No comments:
Post a Comment